Monday, October 19th, 2026

आज हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, हो सकत है बदलव

 पटना 

 माना जा रहा है बैठक में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी हम के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद को अपने बेटे के लिए छोड़ सकते हैं। वह पार्टी की कमान अपने बेटे को सौंप सकते हैं। हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में होने वाली है। यह बैठक काफी महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जीतनराम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन हम के अगले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष होंगे।

 

बुधवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी के पटना स्थित सरकारी आवास पर पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। संतोष सुमन हम की ओर से नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल अकेले मंत्री हैं। वह बिहार विधान परिषद के सदस्‍य (एमएलसी) हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जीतनराम मांझी अपने स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति और पार्टी को विस्‍तार देने की योजना के तहत यह कदम उठाने वाले हैं। गौरतलब है कि मांझी हाल ही में कोरोना को मात देकर लौटे हैं। बेटे को पार्टी की कमान सौंपने के बाद जीतनराम मांझी पार्टी के संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। 

 

#हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा

Source : Agency

पाठको की राय